Terapanthi
मुंबई तेरापंथी सभा चेंबूर द्वारा पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक पर मुनि कुलदीप कुमार एवं मुनि मुकुल कुमार के सानिध्य में महामंत्रानुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुनि मुकुल कुमार ने जैन धर्म आचार्यों द्वारा निर्मित मंत्रों का अनुष्ठान करवाया जिससे नई ऊर्जा और शक्ति का संचार हुआ। मुनि मुकुल कुमार ने वास्तु के सूत्र बताये। मुनि कुलदीप कुमार ने मंत्रों की उपयोगिता बतायी। चेम्बूर सभाध्यक्ष रमेश धोका एवं मुंबई सभाध्यक्ष माणक धींग ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में पूरी मुंबई से श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद महासभा की संगठन यात्रा चेंबूर पहुंची।
Editorial

Editorial

Next Story