✕
देश की बड़ी नदी परियोजनाओं के पीछे बाबा साहेब का विजन : मोदी
By EditorialPublished on
वाजपेयीजी ने एक सपना देखा, इसे आज प्रधानमंत्री पूरा कर रहे....मुख्यमंत्री मोहन यादव खजुराहो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने देश की बड़ी नदी परियोजनाओं का श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को देते हुए कहा कि आजादी के बाद की जल घाटी परियोजनाओं के पीछे उन्हीं का विजन था।

x

वाजपेयीजी ने एक सपना देखा, इसे आज प्रधानमंत्री पूरा कर रहे....मुख्यमंत्री मोहन यादव
खजुराहो।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने देश की बड़ी नदी परियोजनाओं का श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को देते हुए कहा कि आजादी के बाद की जल घाटी परियोजनाओं के पीछे उन्हीं का विजन था। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को कई अन्य सौगातें भी दीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर एक डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज सुखद दिन है, अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा वह पूरा हो रहा है। जब भी सूखे की बात आती थी तो बुंदेलखंड की चर्चा होती थी। यहां से लोग बड़ी संख्या में पलायन करते थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दल कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जहां उसकी सरकार है वहां सुशासन हो ही नहीं सकता। इसे बुंदेलखंड के लोगों ने भी वर्षों तक भुगता है। पीढ़ी दर पीढ़ी यहां के किसान, माता-बहनों ने बूंद बूंद पानी के लिए संघर्ष किया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने जल संकट के स्थाई समाधान के बारे में सोचा ही नहीं, इसको समझा ही नहीं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जल संरक्षण का क्रेडिट एक ही व्यक्ति को देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। देश की जल शक्ति, जल संसाधन, पानी के लिए बांधों के निर्माण का किसी एक महापुरुष को क्रेडिट जाता है तो वह डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं। जल घाटी परियोजनाओं के पीछे उन्हीं का विजन था। आज जो केंद्रीय जल आयोग है इसके पीछे भी बाबा साहेब के ही प्रयास थे।
सुशासन भाजपा सरकार की पहचान
प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यह पर्व सुशासन की, सुसेवा की हमारी प्रेरणा का भी पर्व है। मध्य प्रदेश में 1,100 अटल ग्राम सुशासन भवन का भूमि पूजन किया गया है। सुशासन भाजपा सरकार की पहचान है।
सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचना नैतिक दायित्व
उन्होंने दावा किया कि जब-जब भाजपा को सेवा करने का अवसर मिला, “हमने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर जनहित के जन कल्याण, विकास के कामों में सफलता पाई है”। निश्चित मानदंडों पर मूल्यांकन हो जाए तो देश देखेगा कि हम जन सामान्य के प्रति कितने समर्पित हैं। आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे, उन सपनों को साकार करने के लिए हम दिन-रात पसीना बहाते हैं। जिन्होंने देश के लिए खून बहाया उनका रक्त बेकार न जाए, हम अपने पसीने से उनके सपनों को सींच रहे हैं।
कांग्रेस की सरकारें घोषणाएं करने में माहिर
उन्होंने कहा कि अतीत में कांग्रेस की सरकारें घोषणाएं करने में माहिर हुआ करती थीं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकारों की न तो नीयत थी और न ही उनमें योजनाओं को लागू करने की क्षमता। आज किसान सम्मान निधि जैसी योजना का लाभ हम देख रहे हैं। मध्य प्रदेश में किसानों को किसान सम्मान निधि के 12 हजार रुपये मिल रहे हैं।”
अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा वह हुआ पूरा ...मुख्यमंत्री मोहन यादव
इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज सुखद दिन है, अटल बिहारी वाजपेयी ने जो सपना देखा वह पूरा हो रहा है। वाजपेयीजी ने एक सपना देखा, इसे आज प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के 10 जिलों में पेयजल, साढ़े 8 लाख खेतों को सिंचाई और उद्योग-धंधों को पानी मिलेगा।सीएम ने कहा- हम एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती करने वाले हैं। पांच साल के अंदर हम ढाई लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगे। जब भी सूखे की बात आती थी तो बुंदेलखंड की चर्चा होती थी। यहां से लोग बड़ी संख्या में पलायन करते थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी ने नदी जोड़ो की बात सबसे पहले की थी और उनके जाने के बाद उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नदी जोड़ो के जरिए देश का विकास हो पाएगा, नदी को जोड़ना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे जानते थे और इसीलिए वह केन-बेतवा नदी जोड़ो योजना की सौगात दे रहे हैं।”सीएम ने पीएम मोदी के लिए कहा- सरकार, समाज, व्यवस्था पर समान रूप से ध्यान रखते हुए आपने जो आदर्श स्थापित किया उनके लिए नमन करता हूं। आपने जयपुर में सही कहा था, हमारा देश बाकी देशों के लिए आदर्श बनना चाहिए। राज्यों के बीच समन्वय होना चाहिए। वर्षों तक कांग्रेस ने ये नहीं किया। आज भी उनसे देखा नहीं जा रहा है। वे बुंदेलखंड का भला नहीं सोचते हैं। जो हो रहा है ये मोदीजी ही कर सकते हैं।
सीएम डॉ. मोहन के भाषण की 3 बड़ी बातें...
1-एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती करने वाले हैं। पांच साल के अंदर हम ढाई लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
2-हमने 2025 को उद्योग वर्ष के नाम से मनाने का निर्णय किया है। अभी तक छह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की हैं।
3-कांग्रेस के लोग आते थे और झूठे वादे करते थे, लेकिन बुंदेलखंड को कभी कोई पैकेज नहीं दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
