✕
36 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार
By EditorialPublished on
मुंबई। झवेरी बाजार इलाके में करीब 36 लाख रुपये मूल्य के 479 ग्राम सोना लेकर निमाय मंडल नामक कारीगर के फरार होने की घटना सामने आई है।

x

मुंबई। झवेरी बाजार इलाके में करीब 36 लाख रुपये मूल्य के 479 ग्राम सोना लेकर निमाय मंडल नामक कारीगर के फरार होने की घटना सामने आई है। इस मामले में एल.टी. मार्ग पुलिस ने निमाय के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निमाय मंडल मूल रूप से कोलकाता का निवासी है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम जल्द ही कोलकाता रवाना होगी।
शिकायतकर्ता वसई में रहते हैं और झवेरी बाजार में सोने के आभूषणों बनाने का व्यवसाय करते हैं। नवंबर महीने में उन्होंने निमाय को 36 लाख रुपये मूल्य का 479 ग्राम स्वर्णाभूषण बनाने के लिए दिया था। उस समय निमाय ने 10 से 12 दिनों के भीतर आभूषण तैयार कर देने का वादा किया था।
हालांकि, इस दौरान वह अपने कारखाने में काम करने वाले दो भतीजों के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
Next Story
Related News
X

