Mumbai
मुंबई। दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा श्री उत्सव-एक कदम स्वावलंबन की ओर का आयोजन कालबा देवी के महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में हुआ। यहाँ पर 69 स्टॉल्स लगाए गए थे, जिसमें महिलाओं ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। शुरुआत महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला चंडालिया के नमस्कार मंत्र से हुई। नगरसेविका रीटा मकवाना ने रिबन खोलकर उद्घाटन किया। अध्यक्ष वनिता धाकड़ ने स्वागत किया। मुंबई महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुनीता परमार, मीना सुराणा, ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका राजश्री कच्छारा, परिवेश चौहान, महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलाल डगलिया, दक्षिण मुंबई सभाध्यक्ष सुरेश डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, संगठन मंत्री उत्सव धाकड़, सुंदरलाल बोथरा, निमेष सोनी की उपस्थिति रही। संचालन एवं आभार मंत्री संगीता राठौड़ ने किया। दक्षिण मुंबई सभा पूर्वाध्यक्ष गणपत डागलिया, नगरसेवक जनक सिंघवी व आकाश पुरोहित, युवक परिषद् मंत्री श्रेयांश मुणोत, कोषाध्यक्ष पंकज बोलिया, अणुव्रत समिति संयोजक नरेंद्र मुणोत, सहसंयोजक निलेश धाकड़, प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष राज सिंघवी, महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन अध्यक्ष मंजू बोथरा,
Mumbai
भारत विकास परिषद अध्यक्ष प्रवीणा मोदी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कैंसर अवेयरनेस कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें 150 लोगों का फ्री चेकअप किया गया। डॉक्टर ने समस्याओं का समाधान किया एवं स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। कन्या मंडल ने कार्निवल का आयोजन किया, जिसमें कन्याओं द्वारा पुस्तक, फूड स्टॉल, गेम स्टॉल आदि रखे गए जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम सफल बनाने महिला मंडल कोषाध्यक्ष सुमन नाहर, उपाध्यक्ष पुष्पा कच्छारा, लतिका डागलिया, सहमंत्री गुंजन सुराणा, सुमन ढेलडिया, प्रचार प्रसार मंत्री विजयश्री डागलिया, संगठन मंत्री शुभांगी ज़वेरी, कन्या मंडल प्रभारी रेखा कच्छारा, सहप्रभारी संगीता बोलिया, संयोजिका रुचि बोराणा, सहसंयोजिका वंशिका कच्छारा,रितिका सिसोदिया, ममता कांकरिया, पद्मा जैन,प्रियंका सुराणा, रेनू डागलिया, पूजा सुराणा, कविता ओस्तवाल, सौरभ बरमेचा, नूतन सोनी, शिल्पा सिंघवी, वंदना वागरेचा, पूजा दोषी, राजूदेवी सूखानी, स्मिता चौकशी, कन्या मंडल से लिपिका निमजा, दिनिशा निमजा, निधि बरलोटा, ईशी राठौड़, अदिति धाकड़, वंदना चपलोत, ध्रुवी कर्नावट, किशोर मंडल से तन्मय जवेरी, दिशांत सिंघवी, धीर ओस्तवाल, हर्ष सिंघवी, वंश श्रीश्रीमाल सक्रिय रहे।
Editorial

Editorial

Next Story