Mewad Samaj
मुंबई। मेवाड़ सेन समाज सेवा मंडल का का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 6 जनवरी को कनखश्री हाल कांदिवली में होगा। आयोजन समिति से जुड़े संतोष सेन ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कांदिवली में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने विभिन्न बोलियां लगाई। वर्षों बाद होने जा रहे सम्मेलन में प्रतिभागियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित नवयुवक मंडल और महिला मंडल की स्थापना जैसे कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर उदयलाल सेन, प्रकाश सेन, राम सेन, प्यारेलाल सेन, प्रकाश सेन, सुनील सेन, मनीष सेन, ख्यालीलाल सेन, किशन सेन, कैलाश सेन, प्रकाश सेन, भेरुलाल सेन, जीतू सेन, संतोष सेन, रतन सेन, गणपति सेन, भेरुलाल सेन, राम सेन, मुकेश सेन, चंदन सेन, करण सेन, सावन सेन एवं मंडल सदस्यों की उपस्थिति रही।
Next Story