Kapurthala
कपूरथला। 69वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला को वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन इकाई का पुरस्कार प्रदान किया गया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में पुरस्कार के रूप में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन इकाई शील्ड केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरसीएफ के महाप्रबंधक एस एस मिश्र को प्रदान की। इस अवसर पर आरसीएफ के प्रिंसिपल चीफ मेकेनिकल इंजीनियर रवि कुमार भी उपस्थित थे। आरसीएफ को यह शील्ड चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के साथ संयुक्त रूप में दी गयी है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, रेलवे बोर्ड के सदस्य तथा विभिन्न रेलवे जोनों और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक इस समारोह में उपस्थित थे। आर सी एफ कपूरथला को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीसरी बार यह शील्ड दी गयी है।
Next Story