Pratahkal_Swachhata_Hi_Seva_2024
वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 'स्वच्छता ही सेवा 2024' (Swachhata Hi Seva 2024) अभियान का समापन हुआ, जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों, कर्मचारियों और टीमों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन संपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए वीडियो क्लिप को भी प्रदर्शित किया गया। अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वच्छता वृक्ष, ह्यूमन चैन, मैराथन, साइक्लोथान, और वॉकथान, जिन्होंने सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया।
संपूर्ण कार्यक्रम में अपना उत्कृष्ट एवं विशेष योगदान देने के लिए महाप्रबंधक नरेंद्र पाल सिंह ने रेल सुरक्षा बल को तथा पखवाडा के दौरान संपूर्ण कार्यक्रम के प्रचार प्रसार, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया इत्याषदि में कवरेज में योगदान के लिए जन सम्पर्क विभाग को तथा अच्छी योजना, समन्वय, निगरानी और अनुपालन के लिए संरक्षा अनुभाग को सम्मानित किया गया ।
महाप्रबंधक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा, "स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। बरेका में किए गए प्रयासों ने इसे एक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया है। सभी विभागों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाया, वह प्रशंसा के योग्य है।" प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुब्रतो नाथ ने भी विचार रखें। मुख्य संरक्षा अधिकारी एस.बी. पटेल ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए 'स्वच्छ भारत मिशन' के प्रति बरेका की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का समापन संरक्षा अधिकारी अनूप सिंह वत्स के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
Editorial

Editorial

Next Story