Pratahkal_Terapanthi_Mahasabha_Dombivali

मुंबई । तेरापंथी महासभा (Terapanthi Mahasabha) की संगठन यात्रा में डोंबिवली (Dombivli) सभा की सार संभाल हुई। महासभा से जयंती बरलोटा और अणुविभा से मनोज सिंघवी और महावीर बडाला का स्वागत सभाध्यक्ष दलपत इटोदिया ने किया। तीनों पदाधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व सभा अध्यक्ष भगवती पटवारी, नरेश मादरेचा, युवक परिषद् अध्यक्ष भगवती कच्छारा ने विचार रखे । कार्यक्रम में सभा मंत्री भगवती सोनी, उपाध्यक्ष दिनेश कच्छारा, पारस बडाला, संगठन मंत्री दिलीप मुणोत, ख्यालीलाल कच्छारा आदि उपस्थित थे। संचालन भगवती सोनी और आभार संजय बडाला ने किया।
Next Story