Pratahkal_Gateway_Of_India_Mumbai_Boat_Accident
मुंबई । मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway Of India Mumbai) के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा द्वीप जा रही यात्रियों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में 13 लोगों की जान गई है। इस हादसे के अगले दिन प्रशासन सख्त नजर आया। अधिकारियों ने नौका सवारी करने वालों के लिए नए नियमों को लागू कर दिया।
  • यात्रियों को करना होगा ये काम
बुधवार को मुंबई में हुए इस हादसे के अगले दिन अधिकारियों ने ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ से नौका सवारी करने वाले सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। बताया जाता है कि जो लोग इस घटना में जिंदा बचे हैं, उन्होंने दावा किया है कि उनके पास नाव की सवारी करने के दौरान जीवनरक्षक जैकेट नहीं था। अधिकारियों के इस कदम से आने वाले दिनों में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकेगा। बता दें कि इस नियम को लेकर गेटवे ऑफ इंडिया पर तैनात एक सहायक नौका निरीक्षक देवीदास जाधव ने कहा कि प्रत्येक यात्री के लिए जीवनरक्षक जैकेट का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, नाव के मालिकों ने कहा कि लाइफ जैकेट सभी यात्रियों को पहननी चाहिए। नाव के मालिकों ने कहा कि कई बार यात्री इसे नहीं पहनते। ये जीवनरक्षक जैकेट आपात स्थिति में काफी काम आते हैं। उल्लेखनीय है कि इस हादसे के बाद नौसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल से बचाए गए लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया था।

Next Story