Morchhadi family
मुंबई। मोरछड़ी परिवार, भायंदर पूर्व द्वारा द्वितीय श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें श्याम बाबा का श्रृंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग, महाप्रसाद, इत्र-पुष्प वर्षा एवं भजन संध्या का समावेश था। श्रीश्याम बाबा की झांकी का स्वरूप देखते ही बन रहा था। श्वेता शर्मा, राहुल-आशीष एवं गोविंद शर्मा, प्रियंका खेतान, महेश पुरोहित, योगेश सुरेका आदि भजन गायकों ने अपने भजनों से श्याम भक्तों को रिझाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गीता जैन, पूर्व नगरसेविका सुमन कोठारी, नीला सोंस, सुरेश खंडेलवाल, सुशील अग्रवाल, संदीप चिरानिया, मोजेस चिनप्पा, आशीष संघवी एवं सामाजिक क्षेत्र के विभिन्न लोगों की उपस्थित रही। कार्यक्रम सफल बनाने मोरछड़ी परिवार के मुख्य सदस्य विकास केडिया, कमल अग्रवाल, फूलचंद बोराणा, उम्मेद गढ़वी, पंकज जैन, महेंद्र पुरोहित, अरविंद अवस्थी, गणेश चौधरी, शिवकुमार गिरी, राजकुमार गिरी, राजेश पवार, लक्ष्य अग्रवाल, नीरज रुंगटा, अभिषेक मंगल, राकेश कुमावत एवं अन्य के सहयोग से कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।
Morchhadi family
Editorial

Editorial

Next Story