mumbai Jeweler cheated
नवी मुंबई। घणसोली इलाके में एक ज्वेलरी शॉप के जूलर को दो महिलाओं ने नकली स्वर्णाभूषण देकर बदले में असली स्वर्णाभूषण ले लिए और इस तरह जूलर से 11 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की। इस मामले में रबाले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घणसोली में स्थित मायरा नाम की ज्वेलरी शॉप में सितंबर महीने में दो महिलाएं आई थीं। उन्होंने 14 ग्राम 520 मिलीग्राम वजन के आभूषण हॉलमार्किंग के लिए दिए। 3 अक्टूबर को महिलाएं आभूषण लेने के लिए आईं और उन्होंने पुराने आभूषणों के बदले में नए आभूषण लेने की इच्छा जताई। वजन और कीमत तय होने के बाद उन्होंने 11 लाख 30 हजार रुपये के सोने की चेन, लक्ष्मी हार, रानी हार, झुमके और टॉप्स लिए। लेकिन, चालाकी से उन्होंने असली आभूषण बदलकर जूलर को नकली आभूषण थमा दिए। कुछ दिनों बाद नियमित जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गहने नकली हैं। इसके बाद जूलर ने रबाले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।
Next Story