✕
गोगुंदा हाईवे पर चावल से भरा ट्रेलर पलटा
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा चौराहा पुलिया के पास चावल से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा चौराहा पुलिया के पास चावल से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार ट्रेलर बूंदी से चावल लेकर गुजरात की ओर जा रहा था। अचानक तेज गति के कारण चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे ट्रेलर सड़क पर पलटकर गया और उसमें भरे चावल के कट्टे सड़क पर बिखर गए। हादसे के कारण गोगुंदा से पिंडवाड़ा जाने वाला हाईवे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस का जाब्ता, 108 एंबुलेंस और हाईवे टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को एक तरफा चालू करवाया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे टीम ने सड़क पर बिखरे चावल के कट्टों को हटाकर मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवाया।
Next Story
Related News
X

