✕
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन
By EditorialPublished on
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरे देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे है और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केन्द्र सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग उठ रही हैं।

x

उदयपुर (प्रा.सं.)। बांग्लादेश (Bangladesh) में हिंदुओं (Hindu) पर हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरे देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे है और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केन्द्र सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग उठ रही हैं।
इसीको लेकर उदयपुर में सर्व हिंदु समाज एक मंच पर दिखाई दिया और हजारों लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा होकर बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ जमकर नोरबाजी की। सर्व हिंदु समाज के लोग टॉउन हॉल इकठ्ठा हुए और वहां से रैली के रूप में विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन के बाद केन्द्र सरकार से मांग उठाई कि केन्द्र सरकार जल्द से जल्द बांग्लादेश सरकार से बातचीत कर वहां पर हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार को रोके और हिंदुओ की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।
सर्व हिंदु समाज के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट पहुंच हिंदु समाज के हजारों लोगों के हाथ में अलग-अलग तख्तियां थी। लोगों ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग के साथ, एक है तो सेफ है, जागो हिंदुओ जागो, स्वामी चिन्मय प्रभु को रिहा करो, बांग्लादेश मे हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, बांग्लादेश रोहिंग्या देश छोड़ो, हिंदुओ को बचाओ देश बचाओ जैसे नारे तख्तियों पर लिखे हुए थे। लोगों ने इन तख्तियों के माध्यम से केन्द्र सरकार को कडा संदेश देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कडे कदम उठाने मांग की।

Editorial
Next Story
Related News
X
