✕
आचार्य भिक्षु मित्र मंडल का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 26 से केलवा में
By EditorialPublished on
मुंबई। भिक्षु मित्र मंडल केलवा का 36वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन 26 दिसम्बर से केलवा में आयोजित होगा। इसमें देश भर के केलवा प्रवासी शिरकत करेंगे।
_202412121120093919.jpg)
x
_202412121120093919.jpg)
मुंबई। भिक्षु मित्र मंडल केलवा का 36वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन 26 दिसम्बर से केलवा में आयोजित होगा। इसमें देश भर के केलवा प्रवासी शिरकत करेंगे। भिक्षु मित्र मंडल मुंबई, तेरापंथ समाज केलवा, महिला प्रकोष्ठ मुंबई, महिला मंडल केलवा, तेरापंथ युवक परिषद, कन्या मंडल, भिक्षु विहार समिति के कार्यकर्ता आयोजन को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। संयोजक ललित कुमार बोहरा सहित मुंबई के कार्यकर्ता भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सांखला ने बताया कि सम्मेलन का आगाज 25 दिसंबर को अनप्लग्ड नाइट से होगा। 26 दिसंबर को सम्मेलन का उद्घाटन सत्र होगा। उसके बाद मेहंदी, गीत, संगीत एवं गेम्स होंगे। रात्रि को डीजे नाइट एवं डांडिया का आयोजन होगा। 27 दिसंबर को प्रातः अल्पाहार के बाद प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो कस्बे का भ्रमण कर भिक्षु विहार में संपन्न होगी। दोपहर में गेम्स, क्रिकेट मैच तथा शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 28 दिसंबर को प्रातः भक्ति और सम्मान समारोह होगा। दोपहर 3 बजे मंडल की मीटिंग के साथ सम्मेलन का समापन होगा।
सम्मेलन के मुख्य प्रायोजक प्रकाश सिंघवी परिवार, भोजन प्रायोजक फुलीबाई भेरूलाल बोहरा परिवार, पुष्पाबाई हस्तीमल सोलंकी परिवार, बदामबाई शंकरलाल कोठारी परिवार, परमेश्वर गेहरीलाल बोहरा परिवार, बाबूलाल महेंद्र कुमार कोठारी परिवार, अल्पाहार प्रायोजक संपत लाल, ख्यालीलाल मादरेचा परिवार, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, भूपेंद्र कुमार कोठारी परिवार, मदनलाल, नरेश कुमार, चंद्रेश कुमार मादरेचा परिवार होंगे। सम्मेलन के उपहार प्रायोजक हरकलाल, दिनेश कुमार कोठारी परिवार हैं। स्वागत समिति सहयोगी रमेश चंद्र राहुल कुमार बोहरा परिवार, कन्हैया लाल, चेतन कुमार सांखला परिवार, सोहनलाल, लोकेश कुमार लोढ़ा परिवार, जीतमल नितिन कुमार बोहरा परिवार, शांतिलाल हगामी लाल सांखला परिवार, नरेश कुमार मूलचंद सांखला परिवार, ललित कुमार हर्ष कुमार बोहरा परिवार, चंदनमल, भंवरलाल कोठारी परिवार, आचार्य भिक्षु मित्र मंडल महिला प्रकोष्ठ मुंबई (केलवा), जुगराज, सोहनलाल बोहरा परिवार, मूलचंद, बाबूलाल बोहरा परिवार होंगे। सम्मेलन सहयोगी कमलेश कुमार बोहरा, निर्मल कुमार बोहरा, शांतिलाल सोलंकी, प्रवीण कुमार मादरेचा, संजय कुमार कोठारी, अनिल कुमार मादरेचा, संपत लाल कोठारी, गणपत लाल मादरेचा, रमेश चंद्र सामर एवं चंदनमल कोठारी हैं। सहसहयोगी अरविंद लोढ़ा, कैलाश सांखला, बसंत कोठारी, कांति कोठारी, बाबूलाल कोठारी, राहुल बाफना, लाभचंद चपलोत, पारस बोहरा, नवीन सुराणा, रमेश मादरेचा, सोहनलाल चपलोत, नरेश कोठारी एवं मूलचंद कोठारी हैं। सहयोगी पानीदेवी बाफना, हिम्मत कोठारी, भीमराज लोढ़ा, विजयराज सांखला, देवेंद्र मेहता, नरेश बाफना, मोतीलाल चपलोत, कल्पेश चपलोत, रतन चपलोत, महावीर लोढ़ा, देवेंद्र मादरेचा, प्रवीण बोहरा, रमेश मादरेचा, बाबूलाल बाफना, गणपत मादरेचा, मदनलाल चपलोत, विनोद मादरेचा, कन्हैयालाल लोढ़ा, रमेश चपलोत, प्रकाश मेहता, हिम्मत चपलोत, प्रकाश सांखला, प्रवीण कोठारी एवं मनोज कोठारी परिवार हैं। यह जानकारी मंडल के मंत्री विनोद सांखला ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
