✕
वर्कशॉप से पौने दस लाख के 105 सोने के टॉप्स चोरी
By EditorialPublished on
मुंबई। बोरिवली में सोने के आभूषण बनाने वाले एक वर्कशॉप से करीब पौने दस लाख रुपये मूल्य के 150 अलग-अलग डिज़ाइन के सोने के टॉप्स चोरी होने की घटना सामने आई है।

x

मुंबई। बोरिवली में सोने के आभूषण बनाने वाले एक वर्कशॉप से करीब पौने दस लाख रुपये मूल्य के 150 अलग-अलग डिज़ाइन के सोने के टॉप्स चोरी होने की घटना सामने आई है। इस चोरी में वर्कशॉप के किसी कारीगर के शामिल होने का शक जताया जा रहा है। कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने इस संबंध में कारीगर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने अपने कारीगरों को विभिन्न डिज़ाइन के टॉप्स बनाने के लिए दिए थे। उनमें से कुछ अधूरे टॉप्स, जिनकी कीमत पौने दस लाख रुपये आंकी गई है, उन्होंने अपने वर्कशॉप के सेफ में रखे थे। 16 अक्टूबर को कारीगर प्रशांत सेफ से टॉप्स निकालने गया, लेकिन उसे सेफ में टॉप्स का पैकेट नहीं मिला। जब यह बात प्रशांत ने शिकायतकर्ता को बताई, तो उन्होंने खुद जाकर सेफ की जांच की। सेफ में 22 कैरेट के 150 अलग-अलग डिज़ाइन के टॉप्स कहीं भी नहीं मिले।

Editorial
Next Story
Related News
X
