✕
हार्डवेयर दुकानदारों को ठगने वाले गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई। हार्डवेयर दुकानदारों से कैश ऑन डिलीवरी के बहाने सामान मंगवाकर, उनसे ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को कालाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

x

मुंबई। हार्डवेयर दुकानदारों से कैश ऑन डिलीवरी के बहाने सामान मंगवाकर, उनसे ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को कालाचौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हार्डवेयर दुकानदार मोनील बिमल को विराज जैन नामक व्यक्ति ने फोन कर रंग के डिब्बे और अन्य सामान कॉटनग्रीन स्थित एक पते पर भेजने को कहा। यह तय हुआ कि सामान पहुंचने पर भुगतान किया जाएगा। इस पर मोनील ने हजारों रुपये का सामान
अपने परिचित टैक्सी चालक के जरिए भेजा।
टैक्सी के कॉटनग्रीन पहुंचने पर आरोपी ने टैक्सी से आधे से अधिक सामान निकाल लिया और बाकी सामान गोदाम में ले जाने की बात कहकर टैक्सी को लेकर आगे बढ़ गया। कुछ दूरी पर टैक्सी रुकवाकर आरोपी ने चाबी लाने का बहाना बनाया और मौके से फरार हो गया।
जब दुकानदार को अपनी ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने कालाचौकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र चव्हाण, व्यवहारे, सालुंखे, खांडेकर, पवार, पालवी और चव्हाण की टीम ने जांच शुरू की और निरंजनसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
