fhadanvis
मुंबई। महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजों के 11 दिनों के लंबे इंतजार के बाद अब महायुति की सरकार का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री के नाम पर वने सस्पेंस के बाद 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। तो वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने शपथ ली है। अब महाराष्ट्र में सभी को कैबिनेट विस्तार का इंतजार है क्योंकि कैबिनेट विस्तार में लंबा वक्त लगता नजर आ रहा है। फिलहाल महायुति के सूत्रों से खबर आ रही है कि फडणवीस कैबिनेट विस्तार को अभी कुछ और दिन लग सकते है। आपको याद दिलाते चले कि आजाद मैदान में केवल तीन ही लोगों ने शपथ ली थी और वाकी विधायकों ने विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र में शपथ ली थी।
लिस्ट को मिला ग्रीन सिग्नल ऐसा बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार 14 दिसंबर को किया जा सकता है। इसमें महायुति में शामिल तीनों दलों के विधायकों को रखा जाएगा। ऐसी भी खबर है कि सरकार में शामिल होने वाले सहयोगी दल की संभावित मंत्रियों की सूची दिल्ल पहुंची है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट के संभावित मंत्रियों के नाम को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। ऐसी खबर आई है कि फडणवीस कैबिनेट में शिवसेना के 10 और एनसीपी के 7 विधायकों को रखा जाएगा। ऐसी भी चर्चाएं है कि भाजपा के मंत्रियों के नाम पर पार्टी के संसदीय बोर्ड में चर्चा के बाद नाम में मुहर लगा दी है। अब 14 दिसंबर को को कुछ को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा तो कुछ को राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
कैबिनेट में कौन हो सकता है शामिल
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि बीजेपी कोटे के मंत्रियों के नामों पर पहले पार्टी के संसदीय बोर्ड में चर्चा की जाएगी फिर मुहर लगाई जाएगी। साथ में यह भी बताया गया है कि बीजेपी नेताओं ने संसदीय बोर्ड के समक्ष अपने संभावित मंत्रियों की लिस्ट दे दी है। फडणवीस की कैबिनेट में शिवसेना की ओर से मंत्रियों के लिए कुछ नाम चर्चा में चल रहे हैं। इनमें उदय, राजेश क्षीरसागर, आशीष जयसवाल, प्रताप सरनाइक, तानाजी सावंत, शम्भू राजे देसाई, दादा भूसी, गुलाबराव पाटिल, संजय शिरसाट और भरत गोगावे शामिल हैं। इसके अलावा एनसीपी की बात की जाए, तो इनमें संभावित मंत्रियों में अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, धर्मराव बावा अत्राम, छगन भुजवल, धनंजय मुंडे और अनिल पाटिल का नाम चल रहा है। शिवसेना और एनसीपी के संभावित मंत्रियों के नाम दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी जा रही है और जल्द ही दिल्ली से इन नामों की मंजूरी मिलने की संभावना है।
Editorial

Editorial

Next Story