Udaipur
उदयपुर। अतिशय क्षेत्र अडिंदा पार्श्वनाथ में गणिनी आर्यिका भरतेश्वरमति माताजी का 61 वां अवतरण दिवस अनुकम्पा दीदी के निर्देशन में मनाया गया। प्रातः भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का अभिषेक, शांतिधारा, केशर पूजा, दीप प्रज्वलन किया गया। मंगलाचरण प्रतिष्ठाचार्य सुरेन्द्र जैन ने किया। आर्यिका संघ को जिनवाणी भेंट भगवतीलाल मालवी, राजेंद्र बोहरा, रमेश बोहरा, पाद प्रक्षालन महावीर जैन परिवार ने किया। आर्यिका भरतेश्वरमती माताजी, आर्यिका गिरनारमती माताजी, आर्यिका भव्यमती माताजी को ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश जैन, श्रीपाल धर्मावत, सचिव अनिल अखावत ने नवीन पिच्छिका भेंट की। वर्षायोग कलश के लाभार्थी सुरेश कुमार हिसावत, पदम कुमार रत्नावत को मंत्रोच्चार से माताजी ने कलश समर्पित किए। आर्यिका भरतेश्वरमती माताजी ने आशीर्वचन प्रदान किया। संध्या में 61 दीपों से मंगल आरती की गई। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story