Jalgaon firing
मुंबई। मुक्ताईनगर-बोदवड निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सोनवणे की प्रचार रैली पर बोदवड तहसील के राजूर गांव में कार से आए दो हमलावरों ने गोलीबारी की।
गौरतलब है कि राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बोदवड-मुक्ताईनगर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद सोनवणे मैदान में उतरे हैं। सोमवार को नाम वापसी के बाद यहां चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय राजूर गांव में विनोद सोनवणे की प्रचार रैली पर कार से आए 2 हमलावरों ने गोलीबारी की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Next Story