Athawale
नासिक। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दावा किया है कि आगामी चुनावों में उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI)के वोटों का लाभ महायुति को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलने के बावजूद विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटें मिलने से महायुति का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दों पर लड़ा जाएगा।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहिन योजना से विरोधियों के इरादों पर पानी फिर जाएगा और महायुति 175 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी। आठवले नासिक दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि मराठा समाज को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की है। इस दौरान उन्होंने जरांगे और पाटील के चुनाव न लड़ने के फैसले का स्वागत भी किया और कहा कि इससे उनकी पार्टी को फायदा होगा। इस अवसर पर महायुति के उम्मीदवार और विधायक सीमा हिरे, विधायक देवयानी फरांदे और जिलाध्यक्ष प्रकाश लोंढे समेत कई अन्य नेता में मौजूद थे। आठवले ने आगे कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दों पर लड़ेगी और मुख्यमंत्री लाडली बहिन योजना से विरोधियों के इरादों पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि महायुति 175 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।
जरांगे फैक्टर नहीं करेगा काम
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, मराठा समाज के समर्थन में सरकार खड़ी है, लेकिन जरांगे फैक्टर काम नहीं करेगा। गरीब मराठों को आरक्षण देना चाहिए, लेकिन केंद्र ने पहले ही आर्थिक तौर पर 10% आरक्षण दे दिया है। उन्होंने कहा, जरांगे की मांग है कि मराठा समाज को ओबीसी में शामिल किया जाए, लेकिन यह संभव नहीं है क्योंकि ओबीसी का दर्जा देने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। इसके अलावा, राज ठाकरे ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जिसका फायदा भी महायुति को होगा। आठवले ने कहा कि उनके पास केंद्रीय मंत्री, महामंडल और एमएलसी जैसे पद हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं को महायुति का समर्थन करना चाहिए।
Editorial

Editorial

Next Story