✕
बाबा सिद्दीकी की हत्या के चश्मदीद गवाह को मिली धमकी
By EditorialPublished on
मुंबई। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस जैसे-जैसे जांच को आगे बढ़ा रही हैं, वैसे-वैसे इस मामले में एक नया मोड़ आता जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता वावा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अब चश्मदीद गवाह को एक धमकी भरा फोन आया है।
_202411071458324901.jpg)
x
मुंबई। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस जैसे-जैसे जांच को आगे बढ़ा रही हैं, वैसे-वैसे इस मामले में एक नया मोड़ आता जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता वावा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अब चश्मदीद गवाह को एक धमकी भरा फोन आया है। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से ही आ सकती है। इस मामले में मिली शिकायत के आधार पर खार पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इस मामले के चश्मदीद गवाह ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसे कुछ दिन पहले एक अनजान शख्स का फोन आया था। फोन पर उसने चश्मदीद से 5 करोड़ रुपए की मांग की और पैसा नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इसलिए उसकी सुरक्षा करते हुए उसकी मदद की जाए। आपको बता दें कि बावा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को हत्या कर दी गई थी।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान और जीशान सिद्धेकी को भी इसी तरह के धमकी भरे कॉल आए थे। जीशान सिद्दीकी को धमकी की कॉल ऑफिस में आयी थी। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस मामले में नोएडा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। आपको याद होगा कि बाबा सिद्दीको मर्डर केस में अब तक एक के बाद एक कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। 26 अक्टूबर को पुलिस ने 15वें आरोपी को पंजाब के लुधियाना शहर से गिरफ्तार किया था। उसका नाम सुजीश सुशील सिंह है। पुलिस पूरे मामले में अलग- अलग एंगल से जांच कर रही है। साथ ही लरिंस विश्नोई गैंग से जुड़े कई मामलों पर भी पुलिस की नजर है।

Editorial
Next Story
Related News
X
