Rahul-Narwekar
मुंबई। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव(Maharashtra Assembly eEections) के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति को पूरा भरोसा है कि इस बार महायुति की सरकार ही चुनकर आएगी। पार्टी को भरोसा है कि जनता का उन्हें समर्थन मिलेगा।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कोलाबा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे राहुल नार्वेकर का मानना है कि इस बार महायुति की सरकार ही चुन कर आने वाली है। उनका मानना है कि अटल सेतु और समृद्धि महामार्ग नागपुर -मुंबई जैसे जरूरी प्रोजेक्टस बनाए है जोकि जनता की भलाई के लिए बनाया गया।
सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़की बहिण योजना चलायी है जो कि महिलाओं के लिए काफी जरूरी है इसलिए जनता का पूरा समर्थन रहेगा और महायुति की सरकार आएगी।
नार्वेकर ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार फिर से बनेगी, क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को जो दिया है, वह सही है… यह सरकार राज्य में किए गए अच्छे कामों के कारण सत्ता में वापस आएगी… भाजपा अपनी प्रचार योजना के साथ पूरी तरह से तैयार है। हमारे पास कई स्टार प्रचारक हैं, जिनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं… महायुति के पास वर्ली विधानसभा सीट जीतने की बहुत अच्छी संभावना है…”
कोलाबा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का मानना है कि इस बार वरली से चुनाव लड़ने वाले इतने सक्षम है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वरली में महायुति का जीतना पक्का है। उनका मानना है कि महायुति के पास कैंपेन का पूरा प्लान तैयार है और उनके पास भी बेहतरीन स्टार प्रचारक मौजूद है जो चुनाव में महायुति के लिए चुनाव में प्रचार प्रसार करेंगे जोकि महायुति की जीत में अहम साबित होगा।
Editorial

Editorial

Next Story