img
मुंबई। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी(CM Yogi) आदित्यानाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। आईटी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है।
फातिमा अपने परिवार उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि खान ने ही यह संदेश भेजा था।
ATS ने लगाया पता
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर महिला का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं। 12 अक्टूबर को बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस को मिले धमकी भरे मैसेज में कहा गया था कि अगर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ 10 दिनों में इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक अज्ञात नंबर से मैसेज किया था। पुलिस ने कहा कि धमकी भरा संदेश किसने भेजा, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
Next Story