Pratahkal-Terapanth Bhavan
मुंबई। तेरापंथ भवन कांदिवली में साध्वी राकेश कुमारी एवं साध्वी शकुंतलाश्री का आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी राकेश कुमारी ने कहा कि आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में धर्म एवं अध्यात्म के कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। साध्वी शकुंतलाश्री विले पार्ले का चातुर्मास संपन्न कर कांदिवली पहुंची। साध्वी शकुंतलाश्री एवं सभी साध्वीश्री के प्रति मंगल कामना व्यक्त करते हैं। साध्वी शकुंतलाश्री ने कहा कि साध्वी राकेश कुमारी माधुर्य गुण संपन्न एवं अनुभवी विशिष्ट साध्वी है। इनकी प्रवचन शैली बेजोड़ है। साध्वी मलयविभा ने शासनश्री साध्वी सोमलता की स्मृतियां को याद करते हुए कहा कि आज इस मिलन का साध्वी सोमलता भी साक्षी बनतीं तो आनंद कुछ और होता।
साध्वी मलय विभा, साध्वी विपुल यशा, साध्वी चेतस्वी प्रभा ने मिलन गीत का संगान किया। साध्वी संचित यशा, साध्वी जागृत प्रभा, साध्वी रक्षित यशा ने भी विचारों के अभिव्यक्ति देते हुए गीत की प्रस्तुति दी। मंगलाचरण भारती सेठिया ने किया।
तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़ के अनुसार मंत्री प्यारचंद मेहता ने स्वागत किया। यह जानकारी कोषाध्यक्ष भगवतीलाल धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story