✕
अशोक चव्हाण ने कहा मुझे परेशान करने वाले कांग्रेस के सभी नेता चुनाव हारे
By EditorialPublished on
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे परेशान करने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। चव्हाण का कहना है कि जब वह कांग्रेस में थे तब इन नेताओं ने उन्हें खूब परेशान किया।

x
छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य अशोक चव्हाण ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे परेशान करने वाले कांग्रेस के सभी नेताओं को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। चव्हाण का कहना है कि जब वह कांग्रेस में थे तब इन नेताओं ने उन्हें खूब परेशान किया।नांदेड़ में अशोक चव्हाण ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नांदेड़ की भोकर विधानसभा सीट से उनकी बेटी श्रीजया ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। श्रीजया ने 50,551 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। अशोक चव्हाण ने कहा, "मैंने जहां भी काम किया, पूरे दिल से काम किया। लोगों ने मुझसे कहा कि भाजपा में जाने का फैसला गलत है। मगर अब आप देख रहे हैं कि पार्टी ने चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की है।"
किसी मुझे परेशान नहीं करना चाहिए
अशोक चव्हाण ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट चुनाव हार गए। मुझे परेशान करने वाले सभी हार गए। इसलिए किसी को भी मुझे परेशान नहीं करना चाहिए।"अशोक चव्हाण ने आगे कहा कि कांग्रेस के मौजूदा विधायक अमित देशमुख लातूर शहर की सीट को मामूली अंतर से बचा पाए हैं। कराड से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट को संगमनेर सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। सांकोली विधानसभा सीट पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले महज 208 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
