✕
4 साल की मासूम दरिंदगी का शिकार, गुस्साई जनता ने की आरोपी की जमकर पिटाई
By EditorialPublished on
मुंबई। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 32 साल के शख्स द्वारा 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

x
मुंबई। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 32 साल के शख्स द्वारा 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स शहर के एक कैटरिंग फर्म में काम करता है। एंटॉप हिल इलाके में यह घटना होने की जानकारी दी जा रही है। आरोपी पहले मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर एक सुनसान जगह पर ले आया। मौका देखकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़ित बच्ची मदद की गुहार लगाते हुए जोर-जोर से रोने लगी।
लोगों ने बताया कि उन्होंने अचानक किसी बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज का पता लगाते हुए वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। मामला समझते ही गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
घटना के बारे में पुलिस को जानकारी देकर आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। इस पर आगे की कार्रवाई जारी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
