✕
शादी के 2 माह बाद ही जेवरात चोरी कर भागने वाली लूटेरी दुल्हन व दो दलाल गिरफ्तार
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | सलूम्बर जिले की सलूम्बर थाना पुलिस एक युवक से शादी कर उसके साथ दो माह रहकर जेवरात चोरी कर ले जाने में एक लूटेरी दुल्हन और उसके दो दलाल को गिरफ्तार किया है।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | सलूम्बर जिले की सलूम्बर थाना पुलिस एक युवक से शादी कर उसके साथ दो माह रहकर जेवरात चोरी कर ले जाने में एक लूटेरी दुल्हन और उसके दो दलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 6 शादियां करना स्वीकार किया है। एसपी राजेश यादव ने बताया कि 14 मार्च को पर्वतसिह पुत्र वालसिह सोलकी निवासी गुड सलूम्बर ने मामला दर्ज करवाया था कि 15 मई 2023 को गांव के पास का निवासी गोतमलाल पुत्र दौलाजी डामोर मीणा निवासी नई बस्ती डाल सलूम्बर उसके घर पर आया व बताया कि उसके पत्नी नहीं है और वह उसकी शादी करवा सकता है। इसमें खर्चा होना बताया। इस पर प्रार्थी ने सहमति दे दी। करीब 15 माह बाद आरोपी साक्षी पुत्री चंदनसिंह ठाकोर निवासी कनीपुरा कुम्भार चाली अहमदवाडी दरवाजा बाहर नडियाद नगर खेडा गुजरात, मंदाबेन पत्नी प्रवीण चन्द्र व्यास निवासी श्रीजी सोसायटी गेरकपुर विवेकानगर पोस्ट हाथीजन दशकोई विवेकानगर अहमदाबाद व भरतभाई पुत्र धनजी भाई प्रजापति निवासी रामदेव नगर हरमडिया बारेजा अहमदाबाद उसके घर पर आए व शादी की बात ककर 2.50 हजार रूपए देने के लिए कहा। जिस पर 5 जून 2023 को शादी का मुहर्त निकाला व मंदिर में शादी कराई। वधू को जेवरात दिए और 2.50 लाख रूपए भरतभाई को दिए।
शादी के बाद 2 माह प्रार्थी की पत्नी साक्षी घर से जेवरात लेकर भाग गई। इस पर मामला दर्ज कर एसपी के निर्देशन में और डिप्टी हेरम्भ जोशी के नेतृत्व में थानाधिकारी मनीष खोईवाल, एएसआई पूंजीलाल, हैड कांस्टेबल विवेक जोशी, कांस्टेबल अशोक, महिला कांस्टेबल उषा पदमावत, सुरता की टीम ने जांच करते हुए लुटेरी दुल्हन साक्षी पत्नी पति आशुसिंह निवासी सर लूणी जोधपुर, इसके साथ दलाल मंदाबेन और स्थानीय दलाल गौतमलाल डामोर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में इस तरह से शादियां कर पैसा हड़पना स्वीकार किया। आरोपी भरत भाई इस युवती साक्षी का मौसा लगता है और वह इस तरह से शादियां करवाकर पैसा हड़पता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
