terapanthi
मुंबई। तेरापंथ भवन कांदिवली में साध्वी राकेश कुमारी एवं साध्वी मंगलप्रज्ञा का आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी मंगलप्रज्ञा ने कहा कि साध्वी राकेश कुमारी ने अपने श्रम, पुरुषार्थ व चिंतन से चेंबूर में सवाया चातुर्मास किया। यह चातुर्मास संपन्न कर कांदिवली आये हैं। हम आत्मीय स्वागत अभिनंदन करके आनंदित हैं। साध्वी मलयविभा ने कार्यकारी और समर्पित साध्वी के रूप में स्थान बनाया है। साध्वी विपुलयशा की कर्मठता और साध्वी चैतन्यप्रभा की स्फूर्त चेतना का उल्लेख करते हुए सभी के प्रति शुभकामनाएं कीl साध्वी राकेश कुमारी ने कहा कि सौभाग्य से तेरापंथ जैसा वटवृक्ष हमने पाया है। साध्वी मंगलप्रज्ञा की ज्ञान चेतना विवेक चेतना और विनय चेतना जन-जन को प्रभावित करने वाली हैं। इन्होंने अनेक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किए हैं। हम सब मिलकर शासन की गरिमा बढ़ाते रहे। साध्वी मलय विभा ने बीते समय की स्मृति करते हुए अनुभव साझा किए। साध्वियों ने गीत की प्रस्तुति दी। साध्वी सुदर्शनप्रभा, साध्वी अतुलयशा, साध्वी राजुलप्रभा, साध्वी चैतन्यप्रभा, साध्वी शौर्य प्रभा ने भक्ति मिलन संवाद प्रोग्राम प्रस्तुत किया। साध्वी मलयविभा, साध्वी विपुलयशा, साध्वी चेतस्वीप्रभा ने मिलन गीत का संगान किया। संचालन साध्वी चैतन्य प्रभा ने किया। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ के अनुसार मिलन का नजारा प्रेरणा प्रदान करने वाला था। मंत्री प्यारचंद मेहता ने बताया कि साध्वी मंगलप्रज्ञा का गत वर्ष चातुर्मास तेरापंथ भवन कांदिवली में हुआ था। यह जानकारी कोषाध्यक्ष भगवती लाल धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story