Ptanjali clg
हरिद्वार। हाल ही में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने पूरे देश के आयुर्वेद कॉलेजों की रेटिंग के आँकड़े जारी किए हैं जिनमें पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज), हरिद्वार को ए ग्रेड के साथ टॉप-20 कॉलेजों में स्थान मिला है।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि विश्वविद्यालय ए+ ग्रेड प्राप्त शिक्षण संस्थान है। वहीं आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र में देशभर के 552 आयुर्वेद कॉलेजों में पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय का नाम टॉप 20 कॉलेज में होना आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि आज देश में जितने भी आयुर्वेद के शिक्षण संस्थान हैं उनमें पतंजलि का टॉप-20 में होना हमारे लिए गौरव की बात है। यदि उत्तराखण्ड की बात करें तो प्रदेश के कुल 20 आयुर्वेद कॉलेज में पतंजलि एकमात्र ऐसा कॉलेज है जिसे ए ग्रेड प्राप्त है।
आचार्य जी ने कहा कि एनसीआईएसएम ने आयुष कॉलेजों का मूल्यांकन अलग-अलग मापदण्डों के आधार पर किया है जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ पुस्तकालय, संकाय व चिकित्सकों की संख्या, रोगियों की संख्या, संस्थान में उपलब्ध संसाधन तथा अनुसंधान के लिए पर्याप्त सुविधाएँ, हर्बल गार्डन आदि शामिल हैं।
Editorial

Editorial

Next Story