✕
पनवेल में साधना सदन का उद्घाटन 27 को
By EditorialPublished on
मुंबई। मेवाड़ संघ मुंबई उपसंघ पनवेल के तत्वावधान एवं मेवाड़ स्थानकवासी जैन सेवा संस्था, पनवेल के निर्देशन में साधना सदन का उद्घाटन 27 नवंबर बुधवार को रॉयल रेजिडेंसी, विश्राली नाका पनवेल में होगा।

x

मुंबई। मेवाड़ संघ मुंबई उपसंघ पनवेल के तत्वावधान एवं मेवाड़ स्थानकवासी जैन सेवा संस्था, पनवेल के निर्देशन में साधना सदन का उद्घाटन 27 नवंबर बुधवार को रॉयल रेजिडेंसी, विश्राली नाका पनवेल में होगा। आयोजन में श्रमण संघीय सलाहकार उपप्रवर्तक डॉ. राममुनि एवं विकास मुनि महाराज, उप प्रवर्तक अरुण मुनि एवं सुरेश मुनि महाराज, साध्वी मुक्ति प्रभा एवं साध्वी सुप्रज्ञा महाराज, महासती कुमुदलता, महासती महाप्रज्ञा, महासती पदमकीर्ति एवं महासती राजकीर्ति महाराज का सानिध्य रहेगा। उद्घाटन की पूर्व संध्या (26 नवंबर) पर साधना सदन में दोपहर को सांझी गीत का आयोजन एवं शाम 5 बजे से सिंधी पंचायत हॉल में स्वामी वात्सल्य रखा गया है, जिसके लाभार्थी रोशनलाल, मनोहरलाल, नवरतनमल, हस्तीमल, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार रायसोनी परिवार बरड़ौद- भीलवाड़ा एवं अशोक, हर्षित, कार्तिक बाफना परिवार भीलवाड़ा है। कार्यक्रम के दौरान शाम 7 बजे से गुरु भक्ति के साथ ट्रस्ट एवं दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा। गायक धैर्य राठौड़ गुरु भक्ति की प्रस्तुति देंगे। 27 नवंबर को साधना सदन के उद्घाटन पूर्व 7 बजे वरघोड़ा निकाल जाएगा, जो जैन स्थानक कापड़ बाजार से प्रारंभ होकर सिंधी पंचायत हाल पहुंचेगा। जहां नवकारसी के लाभार्थी मेवाड़ नवयुवक मंडल पनवेल होंगे। साधना सदन में उद्घाटन समारोह होगा। संत - सतियों के प्रवचन एवं कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी एवं अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। गौतम प्रसादी, स्वागताध्यक्ष, समारोह अध्यक्ष एवं ध्वजारोहणकर्ता सायर बाई- मूलचंद, ललित, महावीर, मनीष चंडालिया परिवार आमेट है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रशांत ठाकुर, विधायक विक्रांत पाटिल, महानगर पालिका विपक्षी नेता प्रीतम म्हात्रे, कामगार नेता महेंद्र शेठ घरत, पूर्व नगराध्यक्ष जे एम म्हात्रे, महानगरपालिका सभागृह घटनेता परेश ठाकुर, नगर सेवक अनिल भगत एवं राजू सेठ सोनी होंगे। मुख्य अतिथि मेवाड़ संघ प्रमुख मीठालाल सिंघवी, कार्य प्रमुख शांतिलाल राठौड़, सचेतक हरकलाल लोढ़ा, संरक्षक चतरलाल लोढ़ा, कार्यकारी संरक्षक इंद्रमल वडाला, मुख्य चुनाव अधिकारी बीबी लोढ़ा, पूर्व संरक्षक भंवरलाल डी बोहरा, निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, पूर्व अध्यक्ष किशनलाल परमार, मेवाड़ संघ अध्यक्ष भैरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, मेवाड़ भवन अध्यक्ष दिलीप नावेडा, महामंत्री सुरेश आंचलिया, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत, मेवाड़ नवयुवक मंडल अध्यक्ष भगवती लाल कोठीफोड़ा, मंत्री महावीर मादरेचा, कोषाध्यक्ष संजय वागरेचा होंगे। विशेष अतिथि भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी सी डांगी, जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के निवर्तमान अध्यक्ष पारस मोदी, सुनील, संदीप मखीजा, सुधाकर, डॉ पुष्कर एवं डॉ स्वाति लिखिते एवं संजय भगत रहेंगे। मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्ष कंचन एल सिंघवी, मंत्री लीला उत्तम खरवड़ एवं कोषाध्यक्ष लीला एस सांखला के साथ मेवाड़ कन्या मंडल अध्यक्ष रिया सिंयाल, मंत्री खुशी पगारिया एवं कोषाध्यक्ष हिनल बंबोरी की उपस्थिति रहेगी। आयोजन में प्रवचन हॉल के लाभार्थी मदनलाल, बसंतीलाल, राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार चपलोत परिवार गंगापुर डेलाणा, उद्धाटनकर्ता एवं पत्रिका सौजन्य हिरालाल, विजयलाल, महावीर, मुकेश, उमेश कुमठ परिवार मावली जंक्शन, भोजनशाला के लाभार्थी रतनलाल, मदनलाल, चंचल कुमार, जितेश कुमार, नमन मारू परिवार राशमी, कमरा नंबर एक के लाभार्थी रंगलाल, रोशन लाल, प्रकाश चंद्र, महेंद्र, मुकेश, ललित ईंटोदिया परिवार नऊवा, कमरा नंबर 2 के लाभार्थी कमलादेवी फतहलाल, दिलीप कुमार, साहिल, गौरव खेरोदिया परिवार गिलूण्ड, प्रातः काल सौजन्य प्रेमलता, गणेश लाल, सुरेश, महावीर, हर्षल सोलंकी परिवार कमोल-उदयपुर है। आयोजन में स्वर्णिम ट्रस्टी, रजत ट्रस्टी, ट्रस्टी एवं दानदाता व सहयोगी परिवार का सम्मान किया जाएगा। तैयारियों में ट्रस्ट कार्यकारिणी के संरक्षक मदन लाल चपलोत, मेवाड़ स्थानकवासी जैन सेवा संस्था पनवेल अध्यक्ष ललित चंडालिया, मंत्री महावीर सोलंकी, कोषाध्यक्ष विजयलाल कुमठ, प्रमुख दिलीप खेरोदिया, उपाध्यक्ष महेंद्र सुराणा, सह मंत्री महेंद्र सोनी के साथ कार्यकारिणी सदस्य व पदेन सदस्य के अलावा पनवेल उपसंघ अध्यक्ष शैलेंद्र खेरोदिया, मंत्री राकेश संचेती, कोषाध्यक्ष विजय श्रीमाल, संरक्षक आनंदीलाल सुराणा, रणजीत काकरेचा, प्रमुख हस्तीमल कराड के साथ वरिष्ठ मार्गदर्शक, प्रमुख, उपप्रमुख, मार्गदर्शक, उपाध्यक्ष, सहमंत्री, सहकोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री, कानून एवं विधि मंत्री, व्यवस्था मंत्री के साथ वर्तमान स्थानवासी जैन महिला मंडल (मेवाड़) मुंबई उपसंघ पनवेल अध्यक्ष प्रियंका श्रीमाल, मंत्री आशा इंटोदिया, कोषाध्यक्ष रेखा रांका, वर्धमान स्थानकवासी जैन नवयुवक मंडल (मेवाड़) मुंबई उपसंघ पनवेल अध्यक्ष रिखब बनवट, मंत्री मुकेश नाहर, कोषाध्यक्ष गौतम चौरडिया, मुकेश कुमठ, जितेश मारू, प्रमोद सुराणा, मुकेश इन्टोदिया, वर्धमान स्थानवासी जैन कन्या मंडल (मेवाड़) मुंबई उपसंघ पनवेल अध्यक्ष खुशी चंडालिया मंत्री कशिश सामोता, कोषाध्यक्ष शिमोनी चंडालिया आदि जुटे हुए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
