✕
शाइना एनसी ने उद्धव गुट के सांसद के खिलाफ किया केस
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) से पहले सूबे की सियासत गरम है. उद्धव गुट के नेता और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने शिवसेना (शिंदे गुट) (Shivsens UBT) की नेता शाइना एनसी (Shaina NC) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. इसके बाद शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में अरविंद सावंत के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। बता दें कि अरविंद सावंत ने एक बयान में शाइना को 'इम्पोर्टेड माल' कहा था।

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) से पहले सूबे की सियासत गरम है. उद्धव गुट के नेता और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने शिवसेना (शिंदे गुट) (Shivsens UBT) की नेता शाइना एनसी (Shaina NC) को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. इसके बाद शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में अरविंद सावंत के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। बता दें कि अरविंद सावंत ने एक बयान में शाइना को 'इम्पोर्टेड माल' कहा था।
शाइना एनसी को महायुति का उम्मीदवार बनाए जाने पर अरविंद सांवत ने कहा था कि उनकी हालत देखिए... वो जिंदगीभर बीजेपी में रहीं। टिकट मिला एकनाथ शिंदे की शिवसेना से। यहां इम्पोर्टेड नहीं चलेगा। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है। बता दें कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना एनसी को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकावला कांग्रेस उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा।
शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं और मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती हैं। अरविंद सावंत के बयान पर शाइना एनसी ने नाराजगी जताई और कहा कि वो एक महिला का सम्मान नहीं कर सकते है। एक सक्षम महिला जो एक प्रोफेशनल है और राजनीति में आती है. उनके लिए आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं? 2014 और 2019 में आपके लिए मोदीजी के नेतृत्व में हम सबने काम किया। इसलिए आपका ये हाल है. अब जो आप बेहाल हुए हैं, वो इस वजह से क्योंकि आपने एक महिला को 'माल' कहकर बुलाया है। इसके बाद शाइना एनसी अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं और अरविंद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने उद्धव गुट के सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और वर्ली सीट से उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने कहा कि अरविंद सावंत द्वारा शाइना एनसी को 'माल' कहना पूरी तरह से घृणित है। उन्होंने पहले भी मुसलमानों के बारे में इसी तरह की आपत्तीजनक टिप्पणी कि है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
