RBI
मुंबई। मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दफ्तर को एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताते हुए धमकी दी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह कॉल आई और इसके बाद आरोपी ने गाना गाना शुरू कर दिया।
कॉल आने के बाद RBI अधिकारियों ने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने रमाबाई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, पुलिस की ओर से आरोपी की पहचान और उस तक पहुंचने के लिए तफ्तीश की जा रही है।
मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और कॉल के पीछे कौन था, यह जल्द ही पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुंबई एयरपोर्ट को धमकी
इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट (T1) पर CISF कंट्रोल रूम को धमकी की कॉल मिली, जिसमें दावा किया गया कि एक शख्स विस्फोटक सामाग्री लेकर मुंबई से अजरबैजान जा रहा है। इस कॉल से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। CISF की टीम ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लिया और सहार पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों की एक टीम को एयरपोर्ट पर तैनात किया गया और विस्तृत जांच शुरू की गई। कॉल करने वाले ने किसी खास फ्लाइट का जिक्र नहीं किया और दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास अचानक कॉल बंद कर दी। इसके बाद अधिकारियों ने इस कॉल की जांच शुरू कर दी।
Editorial

Editorial

Next Story