Govinda
मुंबई। फिल्म अभिनेता गोविंदा को अपना चुनाव प्रचार बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। अभिनेता गोविंदा ने शनिवार को खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। जलगांव में गोविंदा को कई जनसभाओं में हिस्सा लेना था। मगर खराब स्वास्थ्य की वजह से कार्यक्रम रद करना पड़ा। गोविंदा यहां महायुति प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे।
गोविंदा ने पचोरा में रोडशो किया। मगर यहां तबीयत खराब होने पर इसे बीच में ही रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक गोविंदा को मुक्ताईनगर, बोडवाड़, पचोरा और चोपड़ा में प्रचार करना था। रोडशो के दौरान गोविंदा ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने की अपील की।
उन्होंने लोगों से भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन महायुति को समर्थन देने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि गोविंदा कांग्रेस से लोकसभा के सांसद भी रह चुके हैं। मगर बाद में उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा।
बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई स्थित गोविंदा के घर में बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल, उनके पैर में गोली लग गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाला थी। मुंबई पुलिस इस मामले में गोविंदा के लाइसेंसी रिवॉल्वर को सीज कर चुकी है।
Editorial

Editorial

Next Story