bhayander oswal
मुंबई। भायंदर ओस्तवाल बगीची में संत कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में दीक्षा एवं आयम्बिल का अनूठा आयोजन पहली बार किया गया, जिसमें जैन समाज के सभी संप्रदायों का प्रतिनिधित्व रहा।
bhayander oswal
महोत्सव में कमल मुनि कमलेश के साथ घनश्याम मुनि, कोशल मुनि, अक्षत मुनि के सानिध्य में राजेश जैन चोरड़िया ने दीक्षा ग्रहण की। साधु जीवन में उन्हें अभिनंदन मुनि के नाम से जाना जाएगा।आयोजन में समस्त राजस्थानी जैन संघ अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल, कार्याध्यक्ष दिलीप जैन, मंत्री सुंदरलाल लोढ़ा, प्रचार मंत्री प्रवीण लुणावत, निर्मल जैन, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पामेचा, हरिसिंह नाहर, दिनेश चौधरी, आशा ओस्तवाल, आशा चौधरी, कुलदीप ओस्तवाल के साथ भारत जैन महामंडल, मेवाड़ संघ, मेवाड़ महिला मंडल, मेवाड़ नवयुवक मंडल, जैन कॉन्फ्रेंस, जैन दिवाकर विचार मंच, महिला शाखा, युवा शाखा आदि संस्थाओं का प्रतिनिधित्व रहा। मेवाड़ संघ भायंदर अध्यक्ष अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता, महामंत्री संपत पामेचा, कोषाध्यक्ष धर्मेश सुराणा, नवयुवक मंडल संरक्षक सुनील मेहता, अध्यक्ष अजीत बोकड़िया, मंत्री योगेश सिसोदिया आदि ने महोत्सव की सफलता में योगदान दिया।
bhayander oswal
कमल मुनि कमलेश के साथ दो वर्ष से सेवारत रहे बांसवाड़ा निवासी राजेश चोरड़िया की दीक्षा संपन्न करवा राजस्थानी जैन संघ भायंदर के कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम से पूर्व मुमुक्षु का अभिनन्दन समारोह हुआ और शोभायात्रा निकाली गई। अंबेश भवन से निकली शोभायात्रा ओस्तवाल बगीची तक गई, जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ। अगले दिन दीक्षा से पूर्व जेसल पार्क से वरघोड़े का आयोजन हुआ और कार्यक्रम स्थल पर सकल संघ ने मुमुक्षु का स्वागत किया। उसके बाद कमल मुनि कमलेश ने विधि विधान से राजेश चोरड़िया का वेष परिवर्तन करवाया। इस दौरान खतरगच्छ जैन संघ से आई साध्वी ने भी नवदीक्षित के संयम जीवन की अनुमोदन की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिनेश ओस्तवाल ने संघ की तरफ से मुमुक्षु को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष सीसी डांगी और जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा की पूर्व अध्यक्षा रुचिरा सुराणा, मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंघवी ने मुमुक्षु के साधु जीवन की मंगलकामना की।
संघ अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल ने कहा कि कमलेश मुनि का चातुर्मास और उसमें सभी संघों की सहभागिता गौरव का विषय है और यह दीक्षा महोत्सव इस चातुर्मास की सफलता में चार चाँद लगाता है। कार्यअध्यक्ष दिलीप जैन और प्रचार मंत्री प्रवीण लुणावत ने बताया कि जीवन का निश्चित ही कोई पुण्य कार्य था, जो दीक्षा का अवसर मिला है। संघ के महामंत्री सुंदरलाल लोढ़ा ने कमल मुनि कमलेश के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते कहा कि गुरुदेव ने उनके संघ को दीक्षा का यह अवसर प्रदान करके उन लोगों के ऊपर बड़ा उपकार किया है। सादगीपूर्ण और आडंबर रहित हुई इस दीक्षा के सफल आयोजन के बाद संघ पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।
Editorial

Editorial

Next Story