✕
मंगल भावना समारोह का आयोजन
By EditorialPublished on
मुंबई। कांदिवली तेरापंथ भवन मे चातुर्मास मंगल भावना समारोह का आयोजन तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन के तत्त्वावधान में किया गया। साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ने कहा- आज मुझे प्रसन्नता है कि गुरुदेव ने जो कार्यभार सौंपा वह सानन्द सफल हुआ।

x

मुंबई। कांदिवली तेरापंथ भवन मे चातुर्मास मंगल भावना समारोह का आयोजन तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन के तत्त्वावधान में किया गया। साध्वी डॉ मंगलप्रज्ञा ने कहा- आज मुझे प्रसन्नता है कि गुरुदेव ने जो कार्यभार सौंपा वह सानन्द सफल हुआ। हमने प्रवचन, प्रेरणा के माध्यम से प्रत्येक परिवार को अध्यात्म पान कराने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा- हर व्यक्ति अपने श्रम शक्ति और समय का सद् उपयोग करे। सही दिशा में प्रस्थान करे। अपने आन्तरिक ऐश्वर्य का संवर्धन करे। मंगल भावना समारोह दो चरणों में आयोजित हुआ। साध्वी वृन्द एवं पलक हिरण ने मंगलाचरण किया। साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी राजुल प्रभा, साध्वी अतुल यशा, साध्वी चैतन्य प्रभा, साध्वी शौर्य प्रभा द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण कार्यक्रम ने परिषद को भावुक बना दिया। फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने स्वागत किया। मंत्री प्यार चन्द मेहता ने प्रस्तावना रखी। पूर्व अध्यक्ष विनोद बोहरा, तेरापंथ सभा मुंबई अध्यक्ष माणक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, महिला मंडल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तरुणा बोहरा ने कृतज्ञता व्यक्त की। संचालन मुंबई तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष दलपत बाबेल ने किया। आभार ज्ञापन योगेश चौधरी ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
