✕
मेवाड़ संघ में लोकाशाह जयंती के साथ चातुर्मास का समापन
By EditorialPublished on
मुंबई। मेवाड़ भवन गोरेगांव में मेवाड़ संघ मुंबई के तत्वावधान व साध्वी प्रफुल्ला मसा, दक्षिता मसा, डॉ. उदिता मसा, विशुद्धि मसा, गरिमा मसा, महिमा मसा, प्रणया मसा, महती मसा के सानिध्य में चातुर्मास का समापन लोकाशाह जयंती के आयोजन के साथ हुआ।
_202411171223100411.jpg)
x
_202411171223100411.jpg)
मुंबई। मेवाड़ भवन गोरेगांव में मेवाड़ संघ मुंबई के तत्वावधान व साध्वी प्रफुल्ला मसा, दक्षिता मसा, डॉ. उदिता मसा, विशुद्धि मसा, गरिमा मसा, महिमा मसा, प्रणया मसा, महती मसा के सानिध्य में चातुर्मास का समापन लोकाशाह जयंती के आयोजन के साथ हुआ। महामंत्री प्रकाश नाहर ने बताया कि महासतियों के सानिध्य व संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के नेतृत्व में आयोजित लोकाशाह जयंती व विदाई समारोह में बड़ी संख्या में समाज सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर
चातुर्मास में सेवा देने वाले कर्मचारियों, पदाधिकारियों का सम्मान, मंगल कलश बोली व लक्की ड्रा का कार्यक्रम हुआ।
_202411171223284802.jpg)
महासती प्रफुल्ला मसा ने चातुर्मास प्रवेश से लेकर समापन तक हुए विभिन्न धार्मिक आयोजनों के बारे में विस्तार के साथ बताते हुए सौभाग्य मुनि मसा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ भवन सौभाग्य मुनि मसा का अर्थ फल है जिसका लाभ समाज ले रहा है। उन्होंने कहा कि संत लोकाशाह द्वारा प्रतिपादित स्थानकवासी परंपरा भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रही है।
इस अवसर पर दिलीप नाबेडा, चतरलाल लोढ़ा, भगवतीलाल लोढ़ा, नेमीचंद धाकड़, हरकलाल लोढ़ा, लक्ष्मीलाल बड़ालमिया, सुरेश आंचलिया, शांतिलाल राठौड़, रिखबलाल सांखला, प्रकाश मादरेचा, रोशन पगारीया, प्रकाश मादरेचा, कृष्णा तलेसरा, पुष्कर आँचलिया, महेंद्र चंडालिया, राजेंद्र चपलोत, नवरत्न सोनी, हस्तीमल संचेती, मोहनलाल गे लोढ़ा, भगवती मादरेचा, चांदमल कच्छारा, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंगवी, महामंत्री लीला खरवड, कोषाध्यक्ष लीला सांखला, ललिता सोनी, बेबीबेन डागलिया, हेमलता हिंगड, शांता बडालमिया, पिकी नाहर, मांगीदेवी चौहान, सुशीला मेड़तवाल, कन्या मंडल अध्यक्ष रीया सियाल, महामंत्री ख़ुशी पगारीया, कोषाध्यक्ष हिनल बम्बोरी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सोनू कोठिफोडा, मंत्री महावीर मादरेचा, कोषाध्यक्ष रवि सिंयाल, प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष कमलकांत मादरेचा, हीरालाल चौहान, नरेश सियाल, कमलेश पामेचा, नरेश कराड, ज्ञानचंद मेरतवाल, रवि सियाल, दिलीप पगारिया, गुलाबचंद खरवड़, बाबुलाल दुग्गड़,
संपत डागलिया, सुरेशचन्द्र सिंघवी, ललित कागरेचा आदि मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
