✕
उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग ने दिया जवाब
By EditorialPublished on
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बैग की जांच पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है।

x
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बैग की जांच पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) ने बैग जांच करने पर सवाल उठाया तो अब चुनाव आयोग ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत सभी सियासी दलों के शीर्ष नेताओं के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की जाती है। चुनाव आयोग ने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमानों और हेलीकॉप्टरों की जांच की जा चुकी है। एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन एजेंसियां सख्त एसओपी का पालन करती हैं। समाचार एजेंसी ने चुनाव आयोग के सूत्रों के आधार पर यह जानकारी दी है। सूत्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनावों के एलान के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे सभी नेताओं के हेलीकॉप्टरों की जांच सुनिश्चित करें, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
Next Story
Related News
X

