✕
सीएम शिंदे के काफिले को रोककर शख्स ने कहा 'गद्दार'
By EditorialPublished on
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेे के काफिले में बाधा डाल कर उन्हें गद्दार कहने वाले एक व्यक्ति को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने पार्टी में शामिल करते हुए उसका अभिनंदन किया है।

x

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेे (CM Eknath Shinde) के काफिले में बाधा डाल कर उन्हें गद्दार कहने वाले एक व्यक्ति को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने पार्टी में शामिल करते हुए उसका अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री के काफिले में बाधा डालने की कोशिश करने वाले व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इसमें उसे सत्ता के लिए शिवसेना को विभाजित करने और भाजपा के साथ जाने के लिए शिंदेे को गद्दार कहते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो मुंबई के साकीनाका इलाके का है, जहां संतोष कटके नाम के युवक ने काले झंडे लहराकर शिंदेे के काफिले को बाधित करने की कोशिश की। गद्दार कहे जाने के बादशिंदे को अपना काफिला रोककर कार से बाहर निकलना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री नसीम खान के कार्यालय के बाहर हुई यह घटना कैमरे में कैद हो गई। सीएम शिंदे खान के कार्यालय में पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे इस तरह के व्यवहार को स्वीकार करते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कटके को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद कटके और उसके पिता शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए। उद्धव ठाकरे ने उनका अभिनंदन किया। संतोष कटके ने मीडिया से कहा कि शिंदे को देखते ही उनका गुस्सा फूट पड़ा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
