✕
उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की फिर हुई तलाशी
By EditorialPublished on
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हेलीकॉप्टर की एक बार फिर तलाशी ली गई है। उद्धव की पार्टी- शिवसेना यूबीटी इस कार्रवाई को लेकर आक्रामक तेवर दिखा रही है।

x

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हेलीकॉप्टर की एक बार फिर तलाशी ली गई है। उद्धव की पार्टी- शिवसेना यूबीटी इस कार्रवाई को लेकर आक्रामक तेवर दिखा रही है। खबरों के मुताबिक चुनाव प्रचार के सिलसिले में हेलीकॉप्टर से लातूर गए उद्धव के हेलीकॉप्टर के साथ-साथ उनके बैग की भी तलाशी ली गई। शिवसेना के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्रवाई की वीडियो भी शेयर की गई है। शिवसेना यूबीटी का आरोप है कि शिवसेना पर प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई हो रही है, जबकि सत्ताधारी महायुति में शामिल दल (भाजपा- शिवसेना-एनसीपी) की तरफ से पैसे बांटने की घटना पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चुनाव आयोग ने कहा है कि कार्रवाई तय नियमों के मुताबिक होती है शिवसेना ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों ने उद्धव ठाकरे के सामान की जांच की। एक्स हैंडल पर शेयर वीडियो के साथ मराठी भाषा में लिखे ब्यौरे में शिवसेना ने कहा, जो हुआ वह बहुत बढ़िया था। हालांकि, उन्हें टैक्स से क्यों डर लगता है? अब कमलाबाई और देशद्रोहियों के सामान की भी इसी तरह जांच होनी चाहिए ! लोगों को समझना चाहिए कि बक्से कौन, कहां से और कैसे ले जा रहा है।
चुनाव आयोग ने बयान जारी किया शिवसेना (एजेंसी)। प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की जांच मामले में आरोप पर चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से बयान जारी किया गया। अधिकारियों की तरफ से निशाना बनाए जाने के आरोपों पर चुनाव आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को कहा, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के विमानों और हेलीकॉप्टरों की जांच की जाती है। आयोग के मुताबिक पिछले चुनावों के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के विमानों और हेलीकॉप्टरों की जांच भी की गई थी।
बिहार में जेपी नड्डा और शाह के हेलीकॉप्टरों की भी तलाशी हुई आयोग के एक पदाधिकारी ने बताया, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए एजेंसियां सख्त एसओपी का पालन करती हैं। 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान, बिहार में भी इसी तरह का मुद्दा उठाया गया था। आयोग स्पष्टकर चुका है कि 24 अप्रैल को भागलपुर जिले में नड्डा सहित प्रमुख नेताओं के हेलीकॉप्टरों की जांच की गई थी। एसओपी के अनुसार 21 अप्रैल को कटिहार जिले में अमित शाह की जांच भी की गई थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
