✕
एचपीसीएल 10 प्रतिष्ठित पुरस्कारों से किया सम्मानित
By EditorialPublished on
मुंबई। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक बार पुनः जनसंपर्क एवं निगम संचार में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 में 10 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये हैं।

x
मुंबई। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक बार पुनः जनसंपर्क एवं निगम संचार में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 में 10 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजीव गोयल, कार्यकारी निदेशक-सीएसआर एवं जनसंपर्क निगम संचार को पीआरसीआई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना था। व्यक्तिगत 'चाणक्य पुरस्कार' अनुपम तिवारी, महाप्रबंधक - जनसंपर्क निगम संचार को स्टेकहोल्डर प्रबंधन एवं इवेंट प्रबंधन के एक अधिकारी को भी प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार मेंगलुरु में आयोजित समारोह में कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति पी. कृष्ण भट, अभिनेता रवि किरण के पैनल द्वारा प्रदान किए गए। पीआरसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 में एचपीसीएल को प्राप्त पुरस्कारों में : स्वर्ण पुरस्कार: कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स, रजत पुरस्कार: वीडियो संगीत, हैल्थकेयर कम्युनिकेशन फ़िल्म्स व गवर्नमेंट कम्युनिकेशन फ़िल्म्स, कांस्य पुरस्कार: शिशु देखभाल हेतु सीएसआर परियोजना, शिक्षा अभियान व अद्वितीय मानव संसाधन पहल के लिए दिया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
