Pratahkal-Terapanth Bhavan
मुंबई। तेरापंथ भवन कांदिवली में साध्वी डॉ मंगल प्रज्ञा के सानिध्य में घर-घर नवकार मंत्र जप का समापन समारोह आध्यात्मिक आरोहण अनुष्ठान के रूप में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का लक्ष्य आध्यात्म का आरोहण होना चाहिए। आरोहण के लिए चाहिए स्वास्थ्य की शक्ति। वर्तमान में किए गए अच्छे पुरुषार्थ से अशुभ कर्मों को शुभ कर्मों को परिवर्तित किया जा सकता है। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़, मंत्री प्यार चंद मेहता व कोषाध्यक्ष भगवतीलाल धाकड़ सक्रिय रहे। साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी अतुल यशा, साध्वी राजुल प्रभा, साध्वी चैतन्य प्रभा, साध्वी शौर्य प्रभा ने गीत का संगान किया।
Editorial

Editorial

Next Story