✕
विक्रोली में साढ़े छह टन चांदी की ईंटें जब्त
By EditorialPublished on
मुंबई। रविवार को विक्रोली पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान विक्रोली इलाके से साढ़े छह टन चांदी की ईंटें जब्त की हैं। इन चांदी की ईंटों की कीमत करोड़ों रुपये है और पुलिस और चुनाव अधिकारी इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं।

x

विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस फिलहाल सभी जगहों पर नाकेबंदी कर रही है। इसी तरह रविवार को विक्रोली इलाके में पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। इस दौरान बैंक से नकदी लेकर आ रही एक गाड़ी वहां पहुंची थी। इस गाड़ी पर संदेह होने पर गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की जांच की गई तो उसमें चांदी की ईंटे बरामद हुई। इन चांदी की ईंटों की कीमतें करोड़ों में हैं।
मुलुंड में एक गोदाम में इन चांदी की ईंटों को रखने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। फिलहाल यह गाड़ी और चांदी की ईंटे विक्रोली पुलिस के कब्जे में हैं और चुनाव अधिकारी, आयकर विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X