✕
पंचतत्व में विलीन हुए महेंद्र सिंह मेवाड़
By EditorialPublished on
नगर संवाददाता. उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ को सोमवार को हजारों लोगों की उपस्थिति में अंतिम नमन किया गया।

x

नगर संवाददाता. उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ को सोमवार को हजारों लोगों की उपस्थिति में अंतिम नमन किया गया। अंतिम यात्रा यात्रा समोर बाग पैलेस से शुरू होकर जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भुजा घाटी, देहली गेट होते हुए आयड़ स्थित महासतिया पहुंची। यहां मेवाड़ी परम्परा के अनुसार महेन्द्र सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार किया गया। मेवाड़ को श्रद्धाजलि अर्पित करने सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर पहुंचे और समोर बाग में उनके निवास पर पार्थिव देह को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। यहां सीएम ने श्रद्धाजलि के बाद महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, उनकी पत्नी व राजसमंद सांसद महिमा कुमारी से मुलाकात की और इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। सीएम भजनलाल ने कहा कि महेन्द्र सिंह मेवाड़ के निधन से पूरे मेवाड़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इसके बाद मुख्यमंत्री डूंगरपुर जिले के चौरासी के कुआं में हुई सभा के लिए रवाना हो गए। सुबह 8 से 11 बजे तक महेंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह समोर बाग पैलेस में अंतिम दर्शनार्थ रखी गई जहां हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
Next Story
Related News
X

