Bhayander maibhiksha mohtsav
मुंबई। श्रमण संघीय आचार्य शिवमुनि महाराज के शिष्य कमल मुनि कमलेश के सान्निध्य में वैरागी राजेश जैन चोरड़िया की दीक्षा महोत्सव का आयोजन 14 नवंबर को किया जा रहा है। भायंदर पूर्व के ओस्तवाल बगीची में होने वाले इस महोत्सव को लेकर समस्त राजस्थानी जैन संघ द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। गुरुदेव कमल मुनि की इच्छा के अनुरूप यह दीक्षा महोत्सव सादगीपूर्ण होगा। आडंबर रहित इस कार्यक्रम में दीक्षा की अनुमोदना में एक हज़ार आयंबिल का स्वामी वात्सल्य होगा। दीक्षा से पूर्व बुधवार 13 नवंबर को वरघोड़ा अंबेश भवन भायंदर पूर्व से शुरू होकर ओस्तवाल बगीची तक जाएगा, जिसमें मेवाड़ संघ भायंदर, नवयुवक मंडल, महिला मंडल, कन्या मंडल के कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे। दीक्षा महोत्सव के दिन सुबह भी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो दर्शन बिल्डिंग से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल तक जाएगी। महोत्सव की तैयारियों में संघ अध्यक्ष उमराव सिंह ओस्तवाल और महामंत्री सुंदरलाल लोढ़ा और उनकी टीम के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
Next Story