✕
भिक्षु भक्ति में झूमा दक्षिण मुंबई समाज
By EditorialPublished on
दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में भज मन भिखु श्याम कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि कुलदीप कुमार के नमस्कार महामंत्र से हुआ। उन्होंने कहा कि आचार्य भिक्षु हम सबके लिए एक प्रेरणा और आदर्श हैं। उनके जीवन प्रसंगों से सदाचार के मार्ग पर चलने का प्रयास करें। मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि आचार्य भिक्षु एक ऐसी शक्ति का नाम है जिनके स्मरण मात्र से ही सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं।

x

मुंबई । दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में भज मन भिखु श्याम कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि कुलदीप कुमार के नमस्कार महामंत्र से हुआ। उन्होंने कहा कि आचार्य भिक्षु हम सबके लिए एक प्रेरणा और आदर्श हैं। उनके जीवन प्रसंगों से सदाचार के मार्ग पर चलने का प्रयास करें। मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि आचार्य भिक्षु एक ऐसी शक्ति का नाम है जिनके स्मरण मात्र से ही सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं।
आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, सभा, युवक परिषद ने मंगलाचरण किया। स्वागत भाषण फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़ ने किया। पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने विस्तृत जानकारी दी। भिक्षु भक्ति में कमल सेठिया ने प्रस्तुति दे परिसर को भिक्षुमय बना दिया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का परिचय देवेंद्र डागलिया ने दिया। बाल गायक सक्षम सिंघवी ने गीत की प्रस्तुति दी। नार्वेकर एवं सेठिया का सम्मान किया गया। दीपेश मोटावत ने आचार्य भिक्षु पर कविता प्रस्तुति दी। सभाध्यक्ष सुरेश डागलिया ने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक गणपतलाल डागलिया, नितेश धाकड़, सह संयोजक अशोक धींग, रोनक धाकड़, पुष्पा कच्छारा थे, जिन्होंने कार्यक्रम सफल बनाने में श्रम किया। कार्यक्रम में मुम्बई सभाध्यक्ष मानक धींग, मंत्री दिनेश सुतरिया, नवरत्न गन्ना, ख्यालीलाल तातेड़, नरेंद्र तातेड़, भूपेश कोठारी, नरेश सोनी, कमलेश भंसाली, नवीन सांखला, अमित रांका, महेश परमार, रवि दोसी, अरविंद धाकड़, जुगराज बोहरा, मंगल सिंयाल, नितिन पामेचा, राजमल जैन, चेतन जैन, पराग सुराणा, निर्मला चंडालिया, राजश्री कच्छारा, रोशनदेवी, सुनीता जैन, सरिता सुराणा, खुशबू सुराणा की उपस्थिति रही।
_202411111703283604.jpg)
कार्यक्रम सफल बनाने फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनलाल धाकड़, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, प्रकाश सिसोदिया, सुमेर सुराणा, एस के जैन, इंदरमल धाकड़, रमेश मेहता, सुरेश मेहता, सुखलाल सिंयाल, नरेंद्र पोरवाल, भगवतीलाल धाकड़, चम्पालाल डागा, सुरेश एम डागलिया, दक्षिण मुंबई सभाध्यक्ष सुरेश एन डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, युवक परिषद् अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, कोषाध्यक्ष पंकज बोलिया, सोमिल निम्ब्जा, रोनक धाकड़, उत्सव धाकड़, महिला मंडल अध्यक्ष वनिता धाकड़, मंत्री संगीता राठौड़, कोषाध्यक्ष सुमन नाहर, मनोहर देवी, सुशीला, कस्तूरदेवी डागलिया, रितिका सिसोदिया, हीना धाकड़, वसंतीबाई धाकड़, शर्मिला धाकड़, रेखा डागलिया, साधना मेहता, बेबी मेहता, कमलादेवी डागलिया का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन संयोजक गणपतलाल डागलिया और नितेश धाकड़ ने किया। संचालन फाउंडेशन मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
