Mumbai Pune Haighway
पुणे। पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 10 की हालत चिंताजनक है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां सड़क के किनारे खड़े हुए एक ट्रक पर पीछे से आने वाली ट्रैवेल्स बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना की वजह से बस में सवार 38 यात्रियों में से 18 यात्री घायल हुए हैं जिनमें 10 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह दुर्घटना पुणे से मुंबई की दिशा में बालू मामा नामक ट्रैवेल्स कंपनी की बस यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही थी।
तभी खंडाला के करीबी बोरघाट में सड़क के किनारे खड़े हुए ट्रक को इस बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ढलान की वजह से ट्रैवेल्स बस की रफ़्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते बस में सवार 18 यात्री इस दुर्घटना का शिकार हुए, जिसमें से 8 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि ट्रैवेल बस में कुल 38 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज के लिए पनवेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य 10 यात्राओं का करीबी खोपोली इलाके के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना की वजह से काफी समय तक यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को रोका गया था, जिन्हें अब शुरू किया जा चुका है।
Editorial

Editorial

Next Story