✕
बोईसर में महिला अधिवेशन सफल रहा
By EditorialPublished on
पालघर (Palghar) जिले के बोईसर (Boisar) में स्थानकवासी जैन शेरा प्रांत का महिला अधिवेशन सफल रहा। महिला मंडल (Mahila Mandal) अध्यक्ष ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत महासती चारुप्रज्ञा मसा की निश्रा में नवकार मंत्र (Navkar Mantra) से हुई। गुरु पुष्कर हाल में बोईसर संघ के पदाधिकारियों व महिला मंडल ने झंडारोहण किया। प्रथम चरण में पालघर, सफाले, दहानू, विरार, वसई से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिला सम्मान में विचार व्यक्त किये। दूसरे चरण में महिला मंडल ने महिलाओं के बढ़ते कदम, संस्कार, शिक्षा

x
मुंबई। पालघर (Palghar) जिले के बोईसर (Boisar) में स्थानकवासी जैन शेरा प्रांत का महिला अधिवेशन सफल रहा। महिला मंडल (Mahila Mandal) अध्यक्ष ने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत महासती चारुप्रज्ञा मसा की निश्रा में नवकार मंत्र (Navkar Mantra) से हुई। गुरु पुष्कर हाल में बोईसर संघ के पदाधिकारियों व महिला मंडल ने झंडारोहण किया। प्रथम चरण में पालघर, सफाले, दहानू, विरार, वसई से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिला सम्मान में विचार व्यक्त किये। दूसरे चरण में महिला मंडल ने महिलाओं के बढ़ते कदम, संस्कार, शिक्षा के नाम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। साध्वी चारुप्रज्ञा मसा ने महिला सम्मान में विचार रख आशीर्वाद दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
