kolkata
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) में आरजी कर (RG Tax) अस्पताल में महिला प्रशिक्षु की रेप के बाद हुई हत्या मामले में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल के बाहर जूनियर डॉक्टर्स का अनशन जारी है। उनके समर्थन में मंगलवार को 50 सीनियर चिकित्सकों ने भी सामूहिक इस्तीफा दे दिया। जूनियर डॉक्टर्स महिला डॉक्टर के लिए न्याय और कुछ शीर्ष अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर शनिवार से ही महिला सहकर्मी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वे अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने, स्थायी महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने और डॉक्टरों ( doctors), नर्सों (nurses) और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों (health workers) के रिक्त पदों को तेजी से भरने की भी मांग कर रहे हैं।
Next Story