✕
सुनीता विलियम्स करेंगी एक और कमाल
By EditorialPublished on
महीनों से अंतरिक्ष (space) में फंसी सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के अमेरिकी चुनाव तक धरती पर लौटने के आसार कम हैं। इसके बावजूद भी वह देश का नेता चुनने के लिए तैयार हैं। खबर है कि विलियम्स अंतरिक्ष से ही अमेरिका (America) के राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में वोट (Vote) डालेंगी। खास बात है कि अमेरिका में स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वोटिंग की प्रथा साल 1997 से ही चली आ रही है। आईएसएस यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) की कमांडर विलियम्स स्पेस से ही मतदान के लिए तैय

x
वाशिंगटन (एजेंसी)। महीनों से अंतरिक्ष (space) में फंसी सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के अमेरिकी चुनाव तक धरती पर लौटने के आसार कम हैं। इसके बावजूद भी वह देश का नेता चुनने के लिए तैयार हैं। खबर है कि विलियम्स अंतरिक्ष से ही अमेरिका (America) के राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में वोट (Vote) डालेंगी। खास बात है कि अमेरिका में स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वोटिंग की प्रथा साल 1997 से ही चली आ रही है। आईएसएस यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) की कमांडर विलियम्स स्पेस से ही मतदान के लिए तैयार हैं। वह धरती की सतह से अनुमानित 400 किमी की दूरी से वोटिंग में शामिल होंगी। वह स्पेस के मतदाताओं के एक सिलेक्ट ग्रुप में शामिल होंगी। इतिहास में सबसे पहले वोट डालने वाले अमेरिकी डेविड वुल्फ हैं। वहीं, हाल ही में यह उपलब्धि हासिल करने वाली केट रूबिन्स थीं। उन्होंने 2020 के चुनाव में वोट डाला था।
Next Story
Related News
X

