✕
पतंजलि विश्वविद्यालय को साथ नैक का ए प्लस ग्रेड प्राप्त
By EditorialPublished on
पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्, नैक द्वारा उच्च अंकों के साथ ए प्लस ग्रेड (A+ grade NAAC) दिया गया है। विश्वविद्यालय को प्राप्त पेड पॉइंट, राष्ट्रीय स्तर पर योग विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक हैं।

x

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद्, नैक द्वारा उच्च अंकों के साथ ए प्लस ग्रेड (A+ grade NAAC) दिया गया है। विश्वविद्यालय को प्राप्त पेड पॉइंट, राष्ट्रीय स्तर पर योग विश्वविद्यालयों में सर्वाधिक हैं।
नैक द्वारा मूल्यांकन का परिणाम घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कुलाधिपति स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य भारत को समृद्ध रूप से आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विकसित करने हेतु सक्षम युवा शक्ति को गढ़ना है और यह तभी सम्भव है जब युवाओं का व्यक्तित्व योग मूलक हो और सभी आयामों में सामर्थ्य के साथ-साथ एक सुदृढ़ चरित्र एवं व्यक्तित्व का विकास हो। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पतंजलि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं में जीवन और समाज के हर क्षेत्र में नेतृत्व परक गुणों का विकास करना है। उन्होंने इस बात पर ध्यान दिलाया कि पतंजलि विश्वविद्यालय की समस्त शैक्षणिक गतिविधियों का उद्देश्य ऐसे युवाओं को शिक्षित करना है जो राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करने के साथ ही वैश्विक धरातल पर भी पूरी मानवता का नेतृत्व कर सकें।
विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि चूंकि पतंजलि विश्वविद्यालय विशिष्ट उद्देश्य से गठित किया गया है अतः विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कर्मयोगी सदस्यों को, स्वयं को, मानकों के अनुरूप स्थापित करना होगा। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति को अन्तिम नहीं मानना चाहिए बल्कि उसके संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डा एन पी सिंह ने कहा कि आज के वैश्विक मानकों में उच्च शिक्षा संस्थानों का लक्ष्य है कि ऐसे युवा व्यक्तित्व का विकास किया जाए जो एक उत्तरदायी तथा उत्पादक शक्तियों के नागरिक के रूप से परिपूर्ण हो और राष्ट्र एवं विश्व के लिए उपयोगी हो।केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा श्रीनिवास वरखेडी ने कहा कि विश्वविद्यालय वास्तव में ए प्लस प्लस की अहर्ता रखता है, चूंकि प्रथम मूल्यांकन में सामान्यतः थोड़ी न्यूनता रखकर ही मूल्यांकन किया जाता है, अतः पतंजलि विश्वविद्यालय को ए प्लस श्रेणी मिली है।

Editorial
Next Story
Related News
X
